मकड़ी के जाल पर क़ुरआन (2 का भाग 1)

रेटिंग:
फ़ॉन्ट का आकार:
A- A A+

विवरण: क़ुरआन का छंद मकड़ी के घर की सामाजिक नाजुकता को बताता है जिसे हमने हाल ही में समझना शुरू किया है।

  • द्वारा IslamReligion.com
  • पर प्रकाशित 04 Nov 2021
  • अंतिम बार संशोधित 04 Nov 2021
  • मुद्रित: 0
  • देखा गया: 5,891 (दैनिक औसत: 6)
  • रेटिंग: अभी तक नहीं
  • द्वारा रेटेड: 0
  • ईमेल किया गया: 0
  • पर टिप्पणी की है: 0
खराब श्रेष्ठ

"जो लोग ईश्वर को छोड़कर दूसरों को पूज रहे हैं, उनकी मिसाल मकड़ी जैसी है जो अपना एक घर बनाती है और सब घरों से ज्यादा कमजोर घर मकड़ी का ही होता है। काश के लोग ये जानते।" (क़ुरआन 29:41)

The_Quran_on_Spider_Webs_(part_1_of_2)._001.jpgक़ुरआन का यह छंद 29वें अध्याय अल-अंकबूत का है। इसमें ईश्वर बताता है कि सभी घरों में सबसे कमजोर मकड़ी का घर है। अरबी भाषा में "अहवान" शब्द का मतलब "सबसे कमजोर" होता है; और इसको गहराई से समझने पर पता चलता है कि इसका अर्थ है शारीरिक और मानसिक रूप से गंभीर कमजोरी और लाचारी।

20वीं और 21वीं सदी में प्रकृति और वन्य जीवन के अध्ययन के विस्तार के साथ प्रकृतिवादियों और वैज्ञानिकों ने मकड़ियों के जीवन के बारे मे वास्तव में विचित्र चीज़ों का खुलासा किया, उनको लिखा और वीडियो बनाया है।

यौन नरभक्षण

मकड़ियों की 45,000 से अधिक ज्ञात प्रजातियों में यह बहुत आम है कि मादा मकड़ियां नर मकड़ियों को मार देती हैं और खा जाती हैं[1]; जिसे यौन नरभक्षण कहा जाता है। ये ऐसा क्यों करती हैं इसका पता नहीं चला है, हालांकि, वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया एक सिद्धांत यह है कि नर का शरीर से मादा को बहुत आवश्यक पोषक तत्व मिलता है जो उसे स्वस्थ अंडे देने में सक्षम बनाता है। स्पेन के एक्सपेरिमेंटल स्टेशन ऑफ़ एरिड ज़ोन के एक अध्ययन से पता चला है कि अधिकांश मकड़ी प्रजातियों में आक्रामक मादाएं अपने साथी को बिना सोचे समझे मार देती हैं भले ही नर कमजोर हो या नहीं।[2] कई प्रजातियों में मादा मकड़ियां उन संभावित साथियों को भी मार देती हैं जिनके साथ संभोग करने में उनकी रुचि नहीं होती है।[3]

Cannibal Jumping Spider by Anrico

कैनिबल जंपिंग स्पाइडर - सौजन्य से: शॉन एम. वाइल्डर

डार्क फिशिंग मकड़ी जैसी मकड़ी की कुछ प्रजातियों मे नर मकड़ी आंतरिक कारणों से संभोग के बाद खुद ही मर जाते हैं और फिर मादा मकड़ी उन्हें क्रूरता से खा जाती है।[4] अन्य नर मकड़ी की प्रजातियां केवल कुछ ही बार संभोग करने के बाद अपने आप मर जाती हैं और अधिकांश प्रजातियों में मादा नर से अधिक समय तक जीवित रहती हैं; नर मकड़ियां केवल कुछ महीनों तक जीवित रहते हैं और मादा कुछ वर्षों तक।

संभोग करने और जीवित बचने के बाद छोटे आकार के नर मकड़ी मादा मकड़ी की नरभक्षी प्रवृत्ति को जानते हैं और वे अपनी जान बचाने के लिए तुरंत भाग जाते हैं[5]और मादा को कुछ दर्जन से लेकर लगभग एक हजार अंडे की देखरेख के लिए अकेले छोड़ देते हैं। ब्राज़ीलियन वांडरिंग मकड़ियों मे ऐसा ही होता है।

मकड़ियों के घातक संभोग नियमों में एक नया मोड़ तब आया जब 2013 में चेक गणराज्य के मासारिक विश्वविद्यालय के शोधकर्ता लेंका सेंटेंस्का और स्टैनो पेकर द्वारा जारी एक अध्ययन में पाया गया कि ब्लैक विडो मकड़ियों की माइकरिया सोसिएबिलिस प्रजाति में मादा और पुरुष दोनों संभोग के बाद आमतौर पर एक दूसरे को मारते हैं और खा जाते हैं; और इस विशिष्ट प्रजाति में, जो पहले से माना जाता था उसके विपरीत, नर मकड़ियां मादा मकड़ियों की तुलना में अधिक अपने जीवनसाथी को मारती और खाती हैं।[6]

नवजात मकड़ियों का जीवन

अधिकांश प्रजातियों में नवजात मकड़ियों के पास केवल उनकी मां होती है जो उन्हें खिलाती हैं और उनकी रक्षा करती हैं। जब भोजन की कमी हो जाती है तो माँ को मज़बूरी मे बच्चों को अपने अंडे खिलाने पड़ते है; इसलिए एक युवा मकड़ी को जीवित रहने के लिए अपने ही अजन्मे भाइयों और बहनों को खाना पड़ता है।[7]

जब खाने के लिए अंडे खत्म हो जाते हैं और मां को पर्याप्त कीड़े-मकौड़े नहीं मिलते तो एक सामान्य अवलोकन यह है कि मकड़ी के बच्चे हताशा में नरभक्षी हो जाते हैं एक दूसरे को खाने लगते हैं और छोटा मकड़ी का जाल एक नरसंहार के पिंजरे में बदल जाता है। असहाय माँ भी जिन्दा रहने के लिए आमतौर पर अपने ही बच्चे को मारने और खाने लगती है।



फुटनोट:

[1]पप्पस, स्टेफ़नी। जून 2016। नर ओर्ब-वेब मकड़ी अपने नरभक्षी साथी को खुद चुनते हैं। लाइव साइंस। यहां से लिया गया है http://www.livescience.com/54944-male-orb-web-spiders-choosy-about-cannibal-mate.html

[2]गैनन, मेगन। अप्रैल 2014। भोजन बनाम संभोग: कुछ मादा मकड़ियां संभोग से पहले नर को क्यों खा जाती हैं। लाइव साइंस। यहां से लिया गया है http://www.livescience.com/45066-virgin-female-spiders-eat-males.html

[3]गैनन, मेगन। अप्रैल 2014। भोजन बनाम संभोग: कुछ मादा मकड़ियां संभोग से पहले नर को क्यों खा जाती हैं। लाइव साइंस। यहां से लिया गया है http://www.livescience.com/45066-virgin-female-spiders-eat-males.html

[4]लुईस, तान्या। जून 2013। मुश्किल प्यार: नर मकड़ियां संभोग के लिए मर जाते हैं। लाइव साइंस। यहां से लिया गया है http://www.livescience.com/37536-spiders-die-for-sex.html

[5]सज़ाले, जेसी। दिसंबर 2014 टारेंटयुला तथ्य। लाइव साइंस। यहां से लिया गया है http://www.livescience.com/39963-tarantula.html

[6]कैडियक्स-शॉ, लिलियन। मई 2013। अध्ययन: नर ब्लैक विडो मकड़ियां भी अपने साथी को खा जाते हैं। कनाडाई भौगोलिक। यहां से लिया गया है http://www.canadiangeographic.ca/article/study-male-black-widow-spiders-eat-their-mates-too

[7]एंगलहॉप्ट, एरिका। फरवरी 2014। कुछ जानवर... तथ्य। विज्ञान समाचार। यहां से लिया गया है https://www.sciencenews.org/blog/gory-details/some-animals-eat-their-moms-and-other-cannibalism-facts

खराब श्रेष्ठ

इस लेख के भाग

सभी भागो को एक साथ देखें

टिप्पणी करें

  • (जनता को नहीं दिखाया गया)

  • आपकी टिप्पणी की समीक्षा की जाएगी और 24 घंटे के अंदर इसे प्रकाशित किया जाना चाहिए।

    तारांकित (*) स्थान भरना आवश्यक है।

सर्वाधिक देखा गया

प्रतिदिन
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
कुल
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

संपादक की पसंद

(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

सूची सामग्री

आपके अंतिम बार देखने के बाद से
यह सूची अभी खाली है।
सभी तिथि अनुसार
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

सबसे लोकप्रिय

सर्वाधिक रेटिंग दिया गया
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
सर्वाधिक ईमेल किया गया
सर्वाधिक प्रिंट किया गया
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
इस पर सर्वाधिक टिप्पणी की गई
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)
(और अधिक पढ़ें...)

आपका पसंदीदा

आपकी पसंदीदा सूची खाली है। आप लेख टूल का उपयोग करके इस सूची में लेख डाल सकते हैं।

आपका इतिहास

आपकी इतिहास सूची खाली है।

Minimize chat